Oppo Reno 15 Pro Launch: चीन में नई सीरीज़ से उठा पर्दा, जानें कीमत और खूबियाँ

ओप्पो रेनो 15 प्रो के 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 46,000 रुपये) रखी गई है। हाई-एंड 12GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरियंट 3,999 युआन (लगभग 50,000 रुपये) और 16GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरियंट 4,299 युआन (लगभग 54,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

Oppo Reno 15 Pro
Oppo Reno 15 Pro

Oppo Reno 15 Pro Launch: ओप्पो ने चीन में आयोजित अपने नवंबर 2025 लॉन्च इवेंट में नई Oppo Reno 15 Series पेश कर दी है। नई रेनो सीरीज के स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट से लैस हैं और इनमें 16GB तक रैम व 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और स्क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ओप्पो रेनो 15 प्रो के 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 46,000 रुपये) रखी गई है। हाई-एंड 12GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरियंट 3,999 युआन (लगभग 50,000 रुपये) और 16GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरियंट 4,299 युआन (लगभग 54,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। 16GB रैम व 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 60,000 रुपये) है।

ओप्पो रेनो 15 के 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 37,000 रुपये) है। वहीं, 12GB रैम व 512GB स्टोरेज, 16GB रैम व 256GB स्टोरेज और 16GB रैम व 512GB स्टोरेज वेरियंट क्रमशः 3,299 युआन (लगभग 41,000 रुपये), 3,299 युआन (लगभग 41,000 रुपये) और 3,599 युआन (लगभग 45,000 रुपये) में उपलब्ध हैं। 16GB रैम व 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग 50,000 रुपये) रखी गई है।

दोनों हैंडसेट की बिक्री 21 नवंबर से चीन में ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale