September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी से पितृपक्ष तक, देखें पूरी व्रत-त्योहार लिस्ट

September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर 2026 में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, राधा अष्टमी, अनंत चतुर्दशी और पितृपक्ष समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। जानें पूरी तारीख और धार्मिक पर्वों की लिस्ट।

सितंबर 2026 व्रत त्योहार लिस्ट
सितंबर 2026 व्रत त्योहार लिस्ट

हिंदू पंचांग के लिहाज से सितंबर 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई प्रमुख व्रत, पर्व और जयंती मनाई जाएंगी। महीने की शुरुआत में नागपंचमी और हलषष्ठी जैसे पर्व आएंगे, वहीं भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ धार्मिक आयोजनों की रौनक बढ़ेगी। इसके बाद गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, राधा अष्टमी और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने पड़ेंगे।

सितंबर के आखिरी सप्ताह में पितृपक्ष की शुरुआत होगी। ऐसे में महीने के अंतिम दिनों में श्राद्ध कर्म का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों और परंपराओं के अनुसार कुछ पर्वों की तिथियों में अंतर हो सकता है, लेकिन दिए गए पंचांग के अनुसार सितंबर 2026 में प्रमुख व्रत-त्योहार इस तरह रहेंगे।

सितंबर 2026 की प्रमुख धार्मिक तिथियां

  • 1 सितंबर 2026: नागपंचमी (गुजरात)
  • 2 सितंबर 2026: हलषष्ठी, रांधण छठ
  • 3 सितंबर 2026: शीतला सातम, मासिक कार्तिगाई
  • 4 सितंबर 2026: कृष्ण जन्माष्टमी, आद्याकाली जयंती, विंध्यवासिनी जयंती, अष्टमी रोहिणी, अगस्त्य अर्घ्य, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी, इंद्र सावर्णि मन्वादि
  • 5 सितंबर 2026: दही हांडी, श्री गोगा नवमी, शिक्षक दिवस
  • 7 सितंबर 2026: बछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी
  • 8 सितंबर 2026: कृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्यूषण पर्वारम्भ, भौम प्रदोष व्रत
  • 9 सितंबर 2026: मासिक शिवरात्रि
  • 10 सितंबर 2026: पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, देव सावर्णि मन्वादि
  • 11 सितंबर 2026: पोला, वृषभोत्सव, इष्टि, भाद्रपद अमावस्या
  • 12 सितंबर 2026: सामवेद उपाकर्म
  • 13 सितंबर 2026: वराह जयंती, चंद्र दर्शन, रूद्र सावर्णि मन्वादि
  • 14 सितंबर 2026: हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा, मलयालम विनायक चतुर्थी, हिंदी दिवस, सिद्धिविनायक चतुर्थी, हरतालिका तीज
  • 15 सितंबर 2026: ऋषि पंचमी, विश्वेश्वरैया जयंती, संवत्सरी पर्व, अभियंता दिवस
  • 16 सितंबर 2026: बलराम जयंती, स्कंद षष्ठी
  • 17 सितंबर 2026: ज्येष्ठ गौरी आवाहन, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
  • 18 सितंबर 2026: ललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
  • 19 सितंबर 2026: राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, दधीचि जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 21 सितंबर 2026: दशावतार व्रत
  • 22 सितंबर 2026: कल्कि द्वादशी, परिवर्तिनी एकादशी
  • 23 सितंबर 2026: वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती
  • 24 सितंबर 2026: गुरु प्रदोष व्रत
  • 25 सितंबर 2026: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
  • 26 सितंबर 2026: पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
  • 27 सितंबर 2026: पितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध
  • 28 सितंबर 2026: द्वितीया श्राद्ध
  • 29 सितंबर 2026: तृतीया श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी
  • 30 सितंबर 2026: चतुर्थी श्राद्ध और पंचमी श्राद्ध, मासिक कार्तिगाई

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale