विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: पीएम मोदी ने फिजियोथेरेपिस्ट के प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “विश्व फिजियोथेरेपी दिवस, फिजियोथेरेपी के अभ्यास से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करने का एक अवसर है।

World Physiotherapy Day: PM Modi Praises Efforts of Physiotherapists
World Physiotherapy Day: PM Modi Praises Efforts of Physiotherapists

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर फिजियोथेरेपी से जुड़े सभी विशेषज्ञों और कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय है कि फिजियोथेरेपिस्ट गतिशीलता, गरिमा और बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करके लोगों, खासकर बुजुर्गों के कल्याण में अहम योगदान देते हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“विश्व फिजियोथेरेपी दिवस, फिजियोथेरेपी के अभ्यास से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करने का एक अवसर है। यह सराहनीय है कि वे किस प्रकार गतिशीलता, सम्मान और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करके लोगों, विशेषकर बुजुर्गों के कल्याण में अपना योगदान देते हैं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale