भोपाल: प्रदेश में लव जिहाद के मामलों की जांच अब एक विशेष राज्य स्तरीय टीम करेगी। पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद स्टेट एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया है।
इस टीम की कमान भोपाल देहात के आईजी अभय सिंह को सौंपी गई है। उनके सहयोगी के रूप में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पुलिस मुख्यालय के तीन वरिष्ठ अधिकारी टीम का हिस्सा होंगे।
यह विशेष टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाले लव जिहाद, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों की जांच, निगरानी और समन्वय का कार्य करेगी, ताकि इन संवेदनशील मामलों में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
