प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर 2025 को पंजाब का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गुरदासपुर में अधिकारियों व निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और राहत व पुनर्वास उपायों का आकलन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा की। इसके साथ ही एसडीआरएफ और पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।
उन्होंने घर, सड़क, स्कूल और जल संरचनाओं के पुनर्निर्माण, किसानों को विशेष सहायता, बोरवेल नवीनीकरण, सौर ऊर्जा अनुकूलन और सूक्ष्म सिंचाई जैसी योजनाओं पर ज़ोर दिया। पीएम आवास योजना और समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मकानों और स्कूलों को मदद दी जाएगी।
Met families affected by the severe floods in Punjab. We are working with urgency to provide relief and extend all possible support to every person who has suffered due to the floods. We are committed to extending all possible help to everyone, including farmers, whose well-being… pic.twitter.com/JsvMmbw824
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
मोदी ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। साथ ही, अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर हर संभव सहायता देगी और दीर्घकालिक जल स्थिरता व पुनर्वास की दिशा में काम करेगी।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹਵਾਈ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ। ਅਧਿਕਾਰੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਦਿਨ-ਰਾਤ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਚੁਣੌਤੀਪੂਰਨ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀਆਂ ਸੰਵੇਦਨਾਵਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਹਨ। pic.twitter.com/rJP8nqEkhK
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2025
