प्रधानमंत्री मोदी ने यरुशलम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, बोले- ‘आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं’

PM Modi Strongly Condemns Jerusalem Terror Attack, Vows 'Zero Tolerance for Terrorism
PM Modi Strongly Condemns Jerusalem Terror Attack, Vows 'Zero Tolerance for Terrorism

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि भारत सभी तरह के आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों की निंदा करता है और इस मुद्दे पर ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति पर अडिग है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,

“आज यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत सभी तरह आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों की निंदा करता है और आतंकवाद को कतई सहन नहीं करने की नीति पर अडिग है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale