प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन पीड़ितों के साहस को किया सलाम

“भारत आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से देश के बंटवारे की त्रासदी को याद कर रहा है। यह हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान असंख्य लोगों द्वारा झेले गए दुख और पीड़ा को स्मरण करने का दिन है।

PM Modi Pays Tribute to the Courage of Those Who Suffered During Partition
PM Modi Pays Tribute to the Courage of Those Who Suffered During Partition

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत के इतिहास के उस सबसे दुखद अध्याय को याद किया। उन्होंने देश के बंटवारे के दौरान हुए दुख और पीड़ा को स्मरण करते हुए विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस और आत्मबल की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अकल्पनीय कष्ट सहने के बाद भी इन लोगों ने एक नई शुरुआत करने का साहस दिखाया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“भारत आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से देश के बंटवारे की त्रासदी को याद कर रहा है। यह हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान असंख्य लोगों द्वारा झेले गए दुख और पीड़ा को स्मरण करने का दिन है। यह दिन उनके साहस और आत्मबल को सम्मान देने का भी अवसर है। इन्होंने अकल्पनीय कष्ट सहने के बाद भी एक नई शुरुआत करने का साहस दिखाया। विभाजन से प्रभावित ज्यादातर लोगों ने ना सिर्फ अपने जीवन को फिर से संवारा, बल्कि असाधारण उपलब्धियां भी हासिल कीं। यह दिन हमें अपनी उस जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है कि हम सौहार्द और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाए रखें, जो हमारे देश को एक सूत्र में पिरोकर रखती है।”

#PartitionHorrorsRemembranceDay

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale