प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

लोकमान्य तिलक को “स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” जैसे नारे के लिए जाना जाता है, जिसने उस समय लाखों भारतीयों को प्रेरित किया।

PM Modi Pays Tribute to Lokmanya Tilak on His Birth Anniversary
PM Modi Pays Tribute to Lokmanya Tilak on His Birth Anniversary

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा,

“लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर स्मरण करता हूँ। वे एक अग्रणी नेता थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की भावना को अटूट विश्वास के साथ प्रज्वलित किया। वे एक महान चिंतक भी थे, जो ज्ञान की शक्ति और दूसरों की सेवा में विश्वास रखते थे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने देशवासियों में स्वराज्य की भावना जगाई और भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को एक नया तेज़ और दृष्टिकोण दिया।

लोकमान्य तिलक को “स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” जैसे नारे के लिए जाना जाता है, जिसने उस समय लाखों भारतीयों को प्रेरित किया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale