नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेक इन इंडिया पहल की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के आर्थिक परिदृश्य और उद्यमशीलता इको-सिस्टम में इसके सकारात्मक प्रभाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। मोदी ने कहा कि इस पहल ने भारत के उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया और नवाचार तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया।
MyGovIndia पर X (पूर्व ट्विटर) के जरिए पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “11 वर्ष पहले इसी दिन, मेक इन इंडिया की शुरुआत भारत के विकास और देश की उद्यमशीलता क्षमता का दोहन करने के लिए की गई थी। यह देखकर खुशी होती है कि #11YearsOfMakeInIndia ने आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में योगदान दिया।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया ने भारत के उद्यमियों को प्रोत्साहित किया और इसका वैश्विक स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
#11YearsOfMakeInIndia
11 years ago on this day, the Make in India initiative was launched with a vision to add momentum to India’s growth and tap into our nation’s entrepreneurial potential.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2025
It is gladdening to see how #11YearsOfMakeInIndia has contributed to furthering economic strength and laying… https://t.co/YuUKR45MDi
