प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘जल जीवन मिशन’ के छह वर्ष पूरे होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। यह प्रमुख पहल व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित करके लाखों घरों में एक बड़ा बदलाव लाई है।
वर्ष 2019 में शुरू किए गए इस मिशन ने, कुछ ही सालों में 15 करोड़ से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया है। इस उपलब्धि ने स्वास्थ्य में सुधार किया है, समुदायों को सशक्त बनाया है और अनगिनत सपनों को साकार किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से न केवल ग्रामीण भारत में जीवन स्तर सुधरा है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के परिणामों में भी सुधार हुआ है, खासकर महिलाओं को, जिन्हें अक्सर पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।
A glimpse of the lasting impact of Jal Jeevan Mission across India. #6YearsOfJalJeevanMission https://t.co/jd2BotNcuC
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2025
‘एक्स’ पर MyGovIndia के पोस्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मोदी ने लिखा:
“हम जल जीवन मिशन के #6वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं, यह एक ऐसी योजना है जो गरिमा और जीवन में बदलाव लाने पर केंद्रित है। इसने बेहतर स्वास्थ्य सेवा भी सुनिश्चित की है, खासकर हमारी नारी शक्ति के लिए।”
उन्होंने आगे कहा, “भारत भर में जल जीवन मिशन के स्थायी प्रभाव की एक झलक।
#जलजीवनमिशनके6वर्ष”
We mark #6YearsOfJalJeevanMission, a scheme that focuses on dignity and transforming lives. It has also ensured better healthcare, especially for our Nari Shakti. https://t.co/N7jTHDyrLb
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2025
