राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा – बुनाई परंपरा हमारी रचनात्मकता का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में कहा: “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!

PM Modi Extends Wishes on National Handloom Day
PM Modi Extends Wishes on National Handloom Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारी बुनाई की समृद्ध परंपराओं का उत्सव है, जो हमारे बुनकरों की रचनात्मक कुशलता को दर्शाती है। मोदी ने कहा कि हमें भारत की हथकरघा विविधता और आजीविका तथा समृद्धि को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में कहा: “राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! आज का दिन हमारी समृद्ध बुनाई परंपराओं के उत्सव का दिन है, जो हमारे लोगों की रचनात्मकता को दर्शाती है। हमें भारत की हथकरघा विविधता तथा आजीविका एवं समृद्धि को बढ़ावा देने की इसकी भूमिका पर गर्व है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale