नई दिल्ली/देवघर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर में हुए एक सड़क हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट जारी करते हुए कहा:
“झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM @narendramodi”
झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM…
— PMO India (@PMOIndia) July 29, 2025
