नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज 23 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम (यूके) और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा 23 से 26 जुलाई तक चलेगी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, ब्रिटेन की यात्रा प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के निमंत्रण पर हो रही है, जबकि मालदीव की राजकीय यात्रा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर हो रही है।
ब्रिटेन यात्रा: आर्थिक साझेदारी और विविध सहयोग पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ब्रिटेन यात्रा के बारे में कहा, “भारत और ब्रिटेन एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है।” उन्होंने बताया कि दोनों देशों का सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेषण, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्थिरता, स्वास्थ्य और लोगों के बीच परस्पर संबंधों सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।
प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, श्री मोदी को अपनी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय से भी मिलने के लिए उत्सुक हैं।
Leaving for UK, a country with which our Comprehensive Strategic Partnership has achieved significant momentum in the last few years. I look forward to my talks with PM Keir Starmer and my meeting with His Majesty King Charles III. @Keir_Starmer @RoyalFamily…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025
मालदीव यात्रा: स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ और समुद्री सुरक्षा साझेदारी
ब्रिटेन के बाद, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव का दौरा करेंगे। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है।
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि एक व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के संयुक्त विजन को आगे बढ़ाया जा सके और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए सहयोग को सुदृढ़ बनाया जा सके।
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से ठोस परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा तथा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को बढ़ावा मिलेगा।
Day after tomorrow, 25th July, I will be in the Maldives at the invitation of the President Dr. Mohamed Muizzu. I am honoured to be taking part in the 60th Independence Day celebrations of the Maldives. This year we also mark 60 years of India-Maldives diplomatic relations. The…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025
