कर्नल सोफिया पर विवादित बयान के बाद ‘गायब’ हुए मंत्री विजय शाह, कांग्रेस ने लगाए गुमशुदगी के पोस्टर

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री विजय शाह कैबिनेट बैठक में भी नहीं पहुंचे। कांग्रेस का कहना है कि एक मंत्री का इस तरह ‘गायब’ होना गृह विभाग की विफलता है।

MP Minister Vijay Shah 'Missing' After Controversial Colonel Sophia Remark; Congress Puts Up Posters
MP Minister Vijay Shah 'Missing' After Controversial Colonel Sophia Remark; Congress Puts Up Posters

इंदौर: कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के ‘गायब’ होने के आरोप लगे हैं। इंदौर में कांग्रेस ने ‘गुमशुदा मंत्री’ के पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है – “ढूंढ कर लाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।”

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री विजय शाह कैबिनेट बैठक में भी नहीं पहुंचे। कांग्रेस का कहना है कि एक मंत्री का इस तरह ‘गायब’ होना गृह विभाग की विफलता है। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale