भोपाल: मध्य प्रदेश में अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी जुलाई-अगस्त माह में होगी। इसके साथ ही, पूरक परीक्षा की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल विनियम 1965 में संशोधन किया है, जिसकी राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 21 मार्च को नियमों में संशोधन का प्रारूप अधिसूचित कर 15 दिन में आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे।
वार्षिक परीक्षा का परिणाम दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। यह नई व्यवस्था साल 2024-25 की परीक्षा से लागू होगी।

