कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कल रात उनके खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद, आज उनके इस्तीफे पर फैसला हो सकता है।
दरअसल, हाईकोर्ट ने मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर स्वतः संज्ञान लिया था, जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया। आज इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
इस बीच, कल देर रात मुख्यमंत्री आवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन प्रभारी हितानंत शर्मा के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मंत्री विजय शाह के इस्तीफे पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
माननीय मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट मंत्री श्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।@DrMohanYadav51
— Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) May 14, 2025
सूत्रों की मानें तो मंत्री विजय शाह इस्तीफे से पहले हाईकोर्ट में अपना पक्ष रख सकते हैं।
