मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने अपने हालिया विवादित बयान पर माफी मांगी है, जिससे विभिन्न समुदायों की भावनाएं आहत हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया।
विजय शाह इस ने वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं विजय शाह, हाल ही में मेरे दिए गए बयान से, जो हर समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं, उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूँ, दुखी हूँ, बल्कि माफ़ी चाहता हूँ।”
उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी की सराहना करते हुए कहा, “हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी जी ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर, उन्होंने काम किया है।”
मैं विजय शाह, हाल ही में मेरे दिए गए बयान से, जो हर समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं, उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूँ, दुखी हूँ, बल्कि माफ़ी चाहता हूँ।
— Dr. Kunwar Vijay Shah (@KrVijayShah) May 14, 2025
हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी जी ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर, उन्होंने काम किया है। pic.twitter.com/0qhO895ahl
