मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य विधानसभा में महिला और बाल विकास विभाग द्वारा लिखित में दिए गए जवाब के अनुसार, महाराष्ट्र में कुल 1,82,443 कुपोषित बच्चे पाए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन बच्चों में से 30,800 बच्चे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में हैं, जबकि 1,51,643 बच्चे माध्यम कुपोषण की श्रेणी में शामिल हैं।
कुपोषित बच्चों की सबसे अधिक संख्या मुंबई उपनगरीय इलाकों में पाई गई है। मुंबई में मध्यम श्रेणी वाले कुपोषित बच्चों की संख्या 13,457 है, जबकि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की संख्या 2,887 है।
