पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ के संदेश को वैश्विक स्तर पर और मजबूती से पहुंचाने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इन सात प्रतिनिधिमंडलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों और उनमें शामिल अन्य सदस्यों की सूची जारी कर दी है।
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “आतंकवाद के खिलाफ हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए, ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से मिलेंगे।” यह कदम आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प और वैश्विक समुदाय के साथ मिलकर इस खतरे का मुकाबला करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
One mission. One message. One Bharat 🇮🇳
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 17, 2025
Seven All-Party Delegations will soon engage key nations under #OperationSindoor, reflecting our collective resolve against terrorism.
Here’s the list of MPs & delegations representing this united front. https://t.co/1igT7D21mZ pic.twitter.com/3eaZS21PbC
