श्रीनगर: भारतीय सेना ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने 05-06 मई की रात बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर क्षेत्रों में छोटी हथियारों से गोलीबारी की।
भारतीय सेना ने बताया “पाकिस्तानी चौकियों से की गई इस नापाक गोलीबारी का हमारी सेना ने उचित और कड़ा जवाब दिया।”
इस घटनाक्रम से सीमावर्ती गांवों में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर सेना की पैनी नजर बनी हुई है।
