पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मोगा में आज पंजाब पुलिस नशा तस्करों की संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई करेगी। नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। पंजाब पुलिस ने पिछले 55 दिनों में 7,295 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश को नशामुक्त बनाना है, जिसके तहत नशा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोगा में होने वाली इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
पंजाब में नशा तस्करों पर लगातार सख्ती, मोगा में आज चलेगा बुलडोजर
मोगा में होने वाली इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
