रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के खिलाफ CBI का शिकंजा, ₹2000 करोड़ के बैंक फ्रॉड का केस दर्ज

SBI ने 13 जून 2025 को इस मामले को “फ्रॉड” की श्रेणी में रखा था। यह कार्रवाई भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स और बैंक की बोर्ड-स्वीकृत पॉलिसी के तहत की गई।

CBI Files ₹2,000 Crore Bank Fraud Case Against Anil Ambani and Reliance Communications
CBI Files ₹2,000 Crore Bank Fraud Case Against Anil Ambani and Reliance Communications

मुंबई: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और इसके प्रमोटर डायरेक्टर अनिल अंबानी मुश्किलों में घिर गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, CBI ने कंपनी के खिलाफ बैंक फ्रॉड का केस दर्ज किया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। CBI की टीमें आज मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जो RCOM और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर चल रही है।

SBI ने 13 जून 2025 को इस मामले को “फ्रॉड” की श्रेणी में रखा था। यह कार्रवाई भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स और बैंक की बोर्ड-स्वीकृत पॉलिसी के तहत की गई। इसके बाद, 24 जून 2025 को बैंक ने इसे RBI को रिपोर्ट किया और CBI में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।

इस पूरे मामले पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले महीने लोकसभा में लिखित जवाब में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि बैंक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट RBI को भेज दी है और CBI में भी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब CBI ने औपचारिक केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई तेज कर दी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale