ईद-उल-अजहा पर भोपाल वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी: कुर्बानी और नमाज़ को लेकर दिए अहम दिशा-निर्देश

वक्फ बोर्ड ने अपील की है कि सभी समुदाय के लोग इस त्योहार पर धार्मिक भावना के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करें और शांति, सौहार्द बनाए रखें।

Bhopal Waqf Board Issues Important Guidelines for Sacrifice and Prayers Ahead of Eid al-Adha
Bhopal Waqf Board Issues Important Guidelines for Sacrifice and Prayers Ahead of Eid al-Adha

भोपाल: ईद-उल-अजहा के मद्देनजर भोपाल में वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसमें कुरबानी और नमाज़ को लेकर धार्मिक, सामाजिक और कानूनी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

वक्फ बोर्ड ने सख्त हिदायत दी है कि प्रतिबंधित जानवरों की कुरबानी किसी भी हाल में न की जाए। इसके साथ ही कुरबानी की वीडियो या ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचने की सलाह दी गई है, जिससे किसी भी प्रकार की सामाजिक अशांति न फैले।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि मुस्लिम समाज खुले में नमाज अदा न करे, बल्कि ईद की नमाज़ केवल ईदगाह या मस्जिद परिसर के भीतर ही पढ़ी जाए। सड़कों पर अनावश्यक रूप से नमाज पढ़ने से परहेज करें और यदि आवश्यकता हो तो स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर ही व्यवस्था बनाई जाए।

कुरबानी के लिए चयनित स्थानों को चारों तरफ से टीनशेड या दीवार से ढंकने की हिदायत दी गई है। साथ ही वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और दवाइयों का छिड़काव कराने की भी बात कही गई है। कुरबानी के बाद जानवर की अनुपयोगी वस्तुओं को नगर निगम या पालिका द्वारा निर्धारित कंटेनरों में ही डालने की सलाह दी गई है।

वक्फ बोर्ड ने अपील की है कि सभी समुदाय के लोग इस त्योहार पर धार्मिक भावना के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करें और शांति, सौहार्द बनाए रखें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale