भोपाल: लिफ्ट में फंसे बेटे को बचाने दौड़े पिता, सदमे में हार्ट अटैक से हुई मौत

करीब तीन मिनट बाद जब लिफ्ट खुली और बच्चा बाहर आया, तब तक पिता की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bhopal: Father Dies of Heart Attack in Shock After Rushing to Save Son Trapped in Lift
Bhopal: Father Dies of Heart Attack in Shock After Rushing to Save Son Trapped in Lift

भोपाल: राजधानी भोपाल के मिसरोद क्षेत्र की निरूपम रॉयल विला कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जाटखेड़ी इलाके में स्थित हाईराइज़ टॉवर नंबर-1 की लिफ्ट में बिजली गुल हो जाने के कारण 8 साल का मासूम बच्चा फंस गया।

जैसे ही इसकी जानकारी बच्चे के पिता रिषीराज भटनागर को मिली, वे तुरंत गार्ड रूम की ओर जनरेटर चालू करवाने के लिए दौड़े। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

करीब तीन मिनट बाद जब लिफ्ट खुली और बच्चा बाहर आया, तब तक पिता की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पूरे कॉलोनी में शोक और स्तब्धता का माहौल है। रिषीराज भटनागर टॉवर नंबर 1 के फ्लैट नंबर 307 में अपने परिवार के साथ रहते थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale