जबलपुर में फर्जी ‘सेना जवान’ ने युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़ित युवती ने घर जाकर अपने परिवार को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने ओमती थाना पुलिस में FIR दर्ज करवाई।

Sexual_Harassment
Sexual_Harassment

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में खुद को सेना का जवान बताकर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। घटना के बाद युवती के परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की सिवनी की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने युवती से खुद को सेना का जवान बताया और उससे शादी करने की बात की।

युवती ने शादी के लिए लड़के को अपने घर बुलाया, लेकिन लड़के से मिलने के बाद युवती की मां ने शादी से इंकार कर दिया। मां के इंकार करने पर आरोपी ने युवती को अपने दस्तावेज लेकर जबलपुर बुलाया।

आरोपी ने युवती को जबलपुर की एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसकी सोने की चेन भी छीन ली। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो युवती के भाई को भेजकर उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की।

पीड़ित युवती ने घर जाकर अपने परिवार को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने ओमती थाना पुलिस में FIR दर्ज करवाई। जबलपुर की ओमती थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale