उमरिया: ग्राम कौड़िया की सुजियारी पहाड़ी में पत्थरों के बीच एक जला हुआ कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। कंकाल के पास से मिले जूते, गमछे और घर की चाभी के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान 8 माह से लापता कालू प्रसाद यादव (65) के रूप में की है।
कालू प्रसाद यादव, जो कौड़िया निवासी भोला यादव के पुत्र थे, बीते 17 नवंबर 2024 को अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने तब चंदिया थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कंकाल मिलने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई है, जिससे चारों ओर हड़कंप मच गया है।
