ग्वालियर: आगरा से अपहृत एक बच्चे को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर देखा गया है, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में अपहरणकर्ता बच्चे को गोद में लिए हुए स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर हुई, जहां से अपहरणकर्ता बच्चे को लेकर तानसेन रोड की ओर निकल गया। आगरा पुलिस से सूचना मिलने के बाद ग्वालियर में तुरंत चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
शहर में बच्चे की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं और अपहरणकर्ता की पहचान कर बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
