भोपाल में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: निलोफर बनी श्रेया, युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव

शेखर का आरोप है कि युवती अब उस पर धर्म परिवर्तन और तीनों बच्चों को अपनाने का दबाव बना रही है। विरोध करने पर युवती ने उसे झूठे रेप और सुसाइड केस में फंसाने की धमकी दी है।

love Jihad
love Jihad

भोपाल (मध्य प्रदेश): राजधानी भोपाल से एक लव जिहाद का कथित मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय पुलिस और समाज को चौंका दिया है। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित युवक शेखर सिलावट ने एक युवती पर धोखाधड़ी, जबरन शादी, धर्म परिवर्तन के दबाव और फर्जी पहचान का आरोप लगाया है।

युवक का दावा है कि युवती ने खुद को “श्रेया सिलावट” बताकर पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक पर संपर्क किया और बाद में प्रेमजाल में फंसाकर आर्य समाज मंदिर में धमकी देकर शादी कर ली। अब सामने आया है कि युवती का असल नाम निलोफर है और वह पहले से शादीशुदा है तथा उसके तीन बच्चे भी हैं।

शेखर का आरोप है कि युवती अब उस पर धर्म परिवर्तन और तीनों बच्चों को अपनाने का दबाव बना रही है। विरोध करने पर युवती ने उसे झूठे रेप और सुसाइड केस में फंसाने की धमकी दी है। युवक ने यह भी कहा कि युवती ने बदमाशों को भेजकर उसका मोबाइल और सोने की अंगूठी भी छीन ली।

शेखर ने अशोका गार्डन थाने में लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale