जबलपुर में कलयुगी पिता ने 2 साल तक किया नाबालिग बेटी का शोषण, पुलिस शिकायत के बाद फरार

मंगलवार को बच्ची के विरोध करने पर आरोपी पिता ने फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नाबालिग ने हिम्मत कर घर से भागकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Child Abuse
Child Abuse

जबलपुर: जबलपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी का 2 साल से अधिक समय से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता घर में नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। जब बच्ची विरोध करती थी, तो वह उसके साथ मारपीट करता था। नाबालिग ने कई बार अपनी मां को भी इस घटना की जानकारी दी, लेकिन हर बार मां किसी तरह मामले को शांत करवा देती थी और पिता को समझाकर वापस भेज देती थी, जिसके बाद वह फिर से अपनी करतूत दोहराता था।

मंगलवार को बच्ची के विरोध करने पर आरोपी पिता ने फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नाबालिग ने हिम्मत कर घर से भागकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मदन महल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में शिकायत के बाद से ही आरोपी पिता फरार है।

नाबालिग अपनी मां और एक छोटे भाई के साथ गढ़ा थाना क्षेत्र में रहती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale