जबलपुर, मध्य प्रदेश: जबलपुर एयरपोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें लिखा गया कि एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर विस्फोटक रखा गया है और जल्द ही धमाका होगा।
जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत टर्मिनल खाली करवाया। बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एयरपोर्ट के भीतर और बाहर करीब तीन घंटे तक गहन जांच की गई।
हालांकि, जांच में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। खमरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
