इंदौर: मां ने 6 माह की बच्ची को हौज में डुबोकर मारा, मानसिक हालत ठीक नहीं

बताया जा रहा है कि वर्षा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे भूलने की बीमारी भी है। इससे पहले भी वह बच्ची को जमीन पर पटक चुकी है।

Indore: Mother Drowns 6-Month-Old Baby in Water Tank, Reportedly Not Mentally Stable
Indore: Mother Drowns 6-Month-Old Baby in Water Tank, Reportedly Not Mentally Stable

इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची को पानी की हौज में डुबोकर मार डाला। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला वर्षा का अपने पति से घूमने जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उसने पहले बच्ची को हौज में फेंका, फिर ऊपर से ढक्कन रखकर मोटर चला दी ताकि बच्ची पानी में डूब जाए।

हत्या के बाद वर्षा ने बच्ची के लापता होने का नाटक किया और खुद ही उसे ढूंढने का दिखावा करने लगी। लेकिन जब देर रात पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो वर्षा ने बच्ची की हत्या की बात कबूल कर ली।

बताया जा रहा है कि वर्षा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे भूलने की बीमारी भी है। इससे पहले भी वह बच्ची को जमीन पर पटक चुकी है। पुलिस ने वर्षा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale