इंदौर: इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि फरदीन खान नाम के युवक ने खुद को “कमल” नाम से उसके करीब लाकर दोस्ती की और फिर चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।
आरोप है कि फरदीन ने छात्रा के साथ अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने इनकार किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि छात्रा की सहेली जोया ने भी इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया और कहा कि अगर उसने मज़हब नहीं बदला तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने फरदीन खान और जोया के खिलाफ धोखाधड़ी, बलात्कार, धमकी, और आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
