ग्वालियर: ‘पुष्पा’ स्टाइल में नदी में छिपाई खैर की लकड़ी, 35 क्विंटल जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

ये सभी आरोपी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। दोनों ट्रकों में खैर की लकड़ी भरी हुई थी, जिसे बाद में नदी में छिपाने का प्रयास किया गया था।

Gwalior: 'Pushpa' Style Khair Wood Smuggling Busted, 35 Quintals Seized From River, 3 Arrested
Gwalior: 'Pushpa' Style Khair Wood Smuggling Busted, 35 Quintals Seized From River, 3 Arrested

ग्वालियर: तस्करों ने फिल्मी अंदाज़ में खैर की लकड़ी को नदी में छिपा दिया था, लेकिन वन विभाग ने उनकी करतूत को नाकाम कर दिया। घाटीगांव के जखौदी के जंगल में सांक नदी से वन विभाग ने 35 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। यह लकड़ी कत्था बनाने के काम आती है।

शुक्रवार रात वन अमले ने घाटीगांव इलाके से लकड़ी तस्करों को पकड़ा था। इस दौरान राजस्थान के दो ट्रक और तीन आरोपी – हामिद खान, अजहरुद्दीन और साउंड खान – भी पकड़े गए। ये सभी आरोपी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। दोनों ट्रकों में खैर की लकड़ी भरी हुई थी, जिसे बाद में नदी में छिपाने का प्रयास किया गया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale