ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 4 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 30 साल के एक आरोपी ने गलत काम किया। आरोपी ने इस वारदात को एक झोपड़ी में अंजाम दिया और उसके बाद फरार हो गया।
बच्ची की मां ने तुरंत सिरोल थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, मां की शिकायत पर मात्र 2 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रिंकू बाल्मिक (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुरैना के महाराजपुर गांव का रहने वाला है और ग्वालियर में बच्ची के पड़ोस की झोपड़पट्टी में ही रहता था। सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
