बीती रात मुंबई के वाकोला इलाके में दो समुदायों के बीच मामूली झड़प की घटना सामने आई। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर इलाके में देर रात दो समुदाय के युवक आपस में आमने-सामने आ गए। पहले बहस हुई और उसके बाद मामूली झड़प भी देखने को मिली।
स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस ने सभी पक्षों को समझाकर घर भेज दिया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
