छत्तीसगढ़: आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के नाम पर किया शारीरिक शोषण

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है, जहां पदस्थ आरक्षक अरविंद मेढ़े पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका बेटा जेल में बंद है और उसे छुड़ाने में मदद करने के नाम पर आरक्षक ने उसके साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाया।

Chhattisgarh Constable Charged with Rape, Allegedly Assaulted Woman Promising to Secure Release of Her Jailed Son
Chhattisgarh Constable Charged with Rape, Allegedly Assaulted Woman Promising to Secure Release of Her Jailed Son

दुर्ग, छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में एक महिला द्वारा पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद पुरानी भिलाई थाना परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई शुरू की और एएसपी पद्मश्री तंवर ने स्वयं महिला का बयान दर्ज किया। अधिकारियों का कहना है कि बयान और साक्ष्यों की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है, जहां पदस्थ आरक्षक अरविंद मेढ़े पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका बेटा जेल में बंद है और उसे छुड़ाने में मदद करने के नाम पर आरक्षक ने उसके साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला के मुताबिक, उसके नाबालिग बेटे को कार्रवाई से बचाने के बदले उसने उससे शारीरिक संबंध की मांग की थी। महिला ने बताया कि घटना की रात उसे सिरसा गेट के पास बुलाया गया, जहां से आरक्षक उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता सुबह बजरंग दल के सदस्यों के साथ पुरानी भिलाई थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी यह भी सामने आई है कि आरक्षक अरविंद मेढ़े की शादी मात्र एक महीने पहले ही हुई थी। पुलिस अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं और कहा गया है कि जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale