बिलासपुर: शहर में एक मुस्लिम युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। युवती के तीन दिन से लापता होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद परिजन और समाज के लोगों ने थाने और फिर एसएसपी बंगले का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। इस दौरान पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया गया।
पुलिस जांच में युवती बालिग पाई गई, जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
मामले को लेकर परिजनों और समाज में नाराज़गी बनी हुई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और युवती की तलाश तेज कर दी गई है।
