भोपाल में किन्नर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लिव इन पार्टनर के कमरे में मिला शव

मृतक किन्नर की पहचान छोटू यादव उर्फ सौम्या किन्नर के रूप में हुई है, जो अब्बास नगर कोलार में रहती थी और मंगलवारा टोली के साथ भीख मांगती थी।

Suicide
Suicide

भोपाल: राजधानी भोपाल के अब्बास नगर कोलार में एक किन्नर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किन्नर का शव उसके लिव-इन पार्टनर के कमरे में फंदे से लटका मिला।

मृतक किन्नर की मौसी ने खुलासा किया है कि उनका भांजा असल में किन्नर नहीं था, बल्कि किन्नरों की संगत में आकर किन्नर बनकर रहने लगा था। पुलिस अब लिव-इन पार्टनर से पूछताछ कर रही है।

मृतक किन्नर की पहचान छोटू यादव उर्फ सौम्या किन्नर के रूप में हुई है, जो अब्बास नगर कोलार में रहती थी और मंगलवारा टोली के साथ भीख मांगती थी। वह दानिश नाम के एक ऑटो चालक के कमरे में रह रही थी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि किन्नर सौम्या पिछले तीन-चार दिनों से डिप्रेशन में थी। यह मामला कोलार थाना इलाके का है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale