टाटा ने लॉन्च किया Harrier और Safari का नया Stealth Edition, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश; जानें कीमत और फीचर्स

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। ₹23.43 लाख की शुरुआती कीमत पर पेश किए गए इन मॉडलों में स्टेल्थ ब्लैक लुक, कार्बन न्वॉयर इंटीरियर और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Motors Launches Harrier and Safari Stealth Editions (Image: TataMotors)
Tata Motors Launches Harrier and Safari Stealth Editions (Image: TataMotors)

टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Harrier और Safari के नए Stealth Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों मॉडलों को Fearless Ultra और Accomplished Ultra ट्रिम पर आधारित नए वेरिएंट के रूप में पेश किया है। इससे पहले भी स्टेल्थ एडिशन लॉन्च किया गया था, लेकिन उस समय यह सीमित संख्या में उपलब्ध था।

नई Harrier Stealth Edition की कीमत 23.43 लाख रुपये से शुरू होकर 26.01 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Safari Stealth Edition की शुरुआती कीमत 24.09 लाख रुपये है, जो 26.76 लाख रुपये तक जाती है। Harrier Stealth Edition को Fearless Ultra वेरिएंट पर, जबकि Safari Stealth Edition को Accomplished Ultra ट्रिम पर तैयार किया गया है।

Harrier और Safari के Fearless Ultra Stealth Edition पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध हैं।

Tata Safari Stealth Editions (Image: TataMotors)
Tata Harrier Stealth Editions (Image: TataMotors)

स्टेल्थ एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका Stealth Black एक्सटीरियर है। दोनों एसयूवी में स्टेल्थ ब्लैक रंग के साथ विशेष Stealth बैजिंग दी गई है। हालांकि, इनमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स वही हैं, जो कंपनी के Dark और Red Dark Edition में दिए जाते हैं।

इंटीरियर की बात करें तो दोनों एसयूवी में फुल ब्लैक थीम के साथ Carbon Noir लेदर सीट्स दी गई हैं। चूंकि ये एडिशन फुली-लोडेड ट्रिम पर आधारित हैं, इसलिए इनमें टॉप वेरिएंट वाले सभी फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल आर्मरेस्ट और फोर ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tata Safari Stealth Editions (Image: TataMotors)
Tata Safari Stealth Editions (Image: TataMotors)

फीचर लिस्ट में 14.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 13-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, Alexa कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale