प्रधानमंत्री मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे पीएम किसान 22वीं किस्त, हर किसान को 2,000 रुपये

PM-KISAN 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

PM-KISAN 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

सरकार की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 को हर पात्र किसान परिवार के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। योजना के तहत हर साल कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के रूप में मिलते हैं। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और इस 22वीं किस्त के साथ किसानों को फिर से आर्थिक मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इससे छोटे और मझोले किसानों को खासकर बीज, खाद और खेती के अन्य खर्चों में मदद मिलेगी। सरकार ने साल 2019 में यह योजना शुरू की थी, और तब से अब तक लाखों-करोड़ों किसान परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है।

PM-KISAN योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें:

  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • खाते का e-KYC पूरा होना जरूरी है।
  • जमीन का रिकॉर्ड सही होना चाहिए।

किसान अपने स्टेटस और लाभार्थी लिस्ट चेक करने के लिए pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। अगर आपका नाम सूची में है, तो 13 मार्च को आपके खाते में 2,000 रुपये पहुंच जाएंगे।

याद रहे, इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की गई थी। अब तक जारी 21 किस्तों में कुल मिलाकर 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale