स्कोडा ने पेश की अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV ‘Skoda Epiq EV’; 440 किमी की रेंज और मात्र 24 मिनट में होगी चार्ज

स्कोडा ऑटो ने वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी सबसे किफायती और आधुनिक इलेक्ट्रिक कार ‘स्कोडा एपिक ईवी’ (Skoda Epiq EV) को पेश कर दिया है, जो दुनिया भर के ईवी मार्केट में चर्चा का विषय बन गई है।

स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)
स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)

स्कोडा ऑटो ने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Skoda Epiq EV पेश कर दी है, जिसे कंपनी का अब तक का सबसे किफायती और मॉडर्न इलेक्ट्रिक मॉडल बताया जा रहा है। यह कार कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है और आने वाले समय में यूरोप के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी इसे लॉन्च किए जाने की संभावना है।

स्कोडा एपिक ईवी को कंपनी की नई “मॉडर्न सॉलिड” डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी 4171 मिमी लंबी, 1798 मिमी चौड़ी और 1581 मिमी ऊंची है, जबकि इसका व्हीलबेस 2601 मिमी का है। डिजाइन के मामले में इसमें स्लिम डीआरएल, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स, ब्लैक्ड-आउट फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और टी-शेप एलईडी टेललैंप्स जैसे फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स दिए गए हैं। बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.275 बताया गया है।

स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)
स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)

इंटीरियर की बात करें तो Skoda Epiq EV का केबिन प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक है। इसमें 13 इंच का एंड्रॉइड-बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी और चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और 475 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा 25 लीटर का फ्रंक और स्कोडा के सिग्नेचर “सिम्पली क्लेवर” फीचर्स जैसे इन-बिल्ट छाता और आइस स्क्रैपर भी शामिल हैं।

स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)
स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)

बैटरी और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV में 38.5 kWh और 55 kWh के बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं, जिनकी अधिकतम रेंज लगभग 440 किलोमीटर तक बताई जा रही है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार सिर्फ 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसके साथ ही इसमें बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमें V2L (व्हीकल टू लोड), V2H (व्हीकल टू होम) और V2G (व्हीकल टू ग्रिड) सपोर्ट शामिल है, जिससे कार की बैटरी को घर के उपकरणों और अन्य जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)
स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)

सेफ्टी के मामले में भी Skoda Epiq EV काफी एडवांस बताई जा रही है। इसमें 7 एयरबैग्स के साथ फ्रंट असिस्ट, साइड असिस्ट, लेन असिस्ट, क्रॉसरोड असिस्ट और ट्रैवल असिस्ट 3.0 जैसे आधुनिक ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिए गए हैं, जो ट्रैफिक परिस्थितियों में ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं।

स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)
स्कोडा एपिक ईवी (Image: Skoda)

कंपनी इस मॉडल का फर्स्ट एडिशन वर्जन भी पेश करने की तैयारी में है, जिसमें 155 kW का पावरफुल ड्राइवट्रेन, 20-इंच अलॉय व्हील्स और खास डिजाइन एक्सेंट्स देखने को मिल सकते हैं। आने वाले समय में यह मॉडल इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale