LPG Cylinder Price Today: 14.2kg घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट, जानें आपके शहर का भाव

LPG Cylinder Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और होर्मुज संकट के बीच 16 जुलाई 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों की ताजा रेट लिस्ट देखें।

कमर्शियल सिलेंडर सस्ता, घरेलू एलपीजी के दाम में नहीं हुआ बदलाव
कमर्शियल सिलेंडर सस्ता, घरेलू एलपीजी के दाम में नहीं हुआ बदलाव

LPG Cylinder Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर हवाई हमले शुरू होने के बाद ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। हालिया घटनाक्रम के चलते लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंकाएं फिर तेज हो गई हैं। खासतौर पर ऊर्जा आपूर्ति के महत्वपूर्ण मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ती चिंताओं ने बाजार की नजरें इस क्षेत्र पर टिका दी हैं।

हालांकि, इस महीने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सप्लाई सामान्य होने के बाद हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी, जिससे कारोबार से जुड़े उपभोक्ताओं को राहत मिली थी।

आज दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.5 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये, मुंबई में 941.5 रुपये, चेन्नई में 957.5 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, जयपुर में 945.5 रुपये, नोएडा में 939.5 रुपये, गुरुग्राम में 950.5 रुपये और चंडीगढ़ में 951.5 रुपये है।

वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये है। बेंगलुरु में यह 3,021 रुपये, हैदराबाद में 3,191 रुपये, मुंबई में 2,885.50 रुपये, चेन्नई में 3,106 रुपये, कोलकाता में 3,081.50 रुपये, जयपुर में 2,957.50 रुपये, नोएडा में 2.93, गुरुग्राम में 2,947.50 रुपये और चंडीगढ़ में 2,954.50 रुपये है।

गौरतलब है कि इंडियन ऑयल ने 1 जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। वर्ष 2026 में यह पहली बार था जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए। अलग-अलग शहरों में यह कटौती 173 रुपये से 183.50 रुपये के बीच रही थी।

सप्लाई से जुड़ी चिंताओं में कमी आने के बाद सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कमर्शियल LPG की आपूर्ति को भी संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया था। हालांकि अब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा बाजार एक बार फिर संभावित कीमतों में बदलाव पर नजर बनाए हुए है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale