LPG Cylinder Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल LPG पर बाजार की नजर

LPG Cylinder Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच 15 जुलाई 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों की ताजा रेट लिस्ट देखें।

LPG Cylinder
LPG Cylinder

LPG Cylinder Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच एक-दूसरे पर हवाई हमले फिर से शुरू होने के बाद लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालिया घटनाक्रम के बाद ऊर्जा आपूर्ति के अहम मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की संभावित नाकेबंदी को लेकर आशंकाएं फिर से तेज हो गई हैं।

फिलहाल इस महीने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं सप्लाई सामान्य होने के बाद हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।

14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

  • दिल्ली – ₹942
  • बेंगलुरु – ₹944.50
  • हैदराबाद – ₹994
  • मुंबई – ₹941.50
  • चेन्नई – ₹957.50
  • कोलकाता – ₹968
  • जयपुर – ₹945.50
  • नोएडा – ₹939.50
  • गुरुग्राम – ₹950.50
  • चंडीगढ़ – ₹951.50

19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

  • दिल्ली – ₹2,930
  • बेंगलुरु – ₹3,021
  • हैदराबाद – ₹3,191
  • मुंबई – ₹2,885.50
  • चेन्नई – ₹3,106
  • कोलकाता – ₹3,081.50
  • जयपुर – ₹2,957.50
  • नोएडा – ₹2,930
  • गुरुग्राम – ₹2,947.50
  • चंडीगढ़ – ₹2,954.50

इंडियन ऑयल ने 1 जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। वर्ष 2026 में यह पहली बार था जब कमर्शियल LPG की कीमतें घटाई गईं। अलग-अलग शहरों में यह कटौती 173 रुपये से 183.50 रुपये के बीच रही।

सप्लाई से जुड़ी चिंताओं में कमी आने के बाद सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों के लिए कमर्शियल LPG की आपूर्ति भी संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दी थी। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन कीमतों को लेकर बाजार की नजर बनी हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale