Gold Silver Price Today 30 June 2026: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों के नए रेट

Gold Silver Price Today 30 June 2026: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर ₹14,028 प्रति ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी ₹5,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई है।

Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pexels)
Gold and Silver Price Today (Image Credit: Pexels)

Gold Silver Price Today 30 June 2026: घरेलू और वैश्विक बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में कमजोरी के बीच स्पॉट गोल्ड आठ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया और 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, स्पॉट सिल्वर भी 58 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया। दोनों कीमती धातुओं में करीब 1.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार और एमसीएक्स पर भी देखने को मिला।

घरेलू बाजार में सोने के दाम गिरे

भारतीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 180 रुपये प्रति ग्राम सस्ता होकर 14,028 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 165 रुपये की गिरावट के साथ 12,860 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 135 रुपये टूटकर 10,525 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

10 ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,280 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,28,600 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 1,05,250 रुपये दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट (1 ग्राम)22 कैरेट (1 ग्राम)18 कैरेट (1 ग्राम)
लखनऊ₹14,028₹12,860₹10,525
जयपुर₹14,028₹12,860₹10,525
दिल्ली₹14,028₹12,860₹10,525
पटना₹14,018₹12,850₹10,515
मुंबई₹14,013₹12,845₹10,510
अहमदाबाद₹14,018₹12,850₹10,515
पुणे₹14,013₹12,845₹10,510
कोलकाता₹14,013₹12,845₹10,510
मेरठ₹14,028₹12,860₹10,525
लुधियाना₹14,028₹12,860₹10,525

एमसीएक्स पर भी दबाव

कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर में मजबूती के चलते एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 1.28 फीसदी टूटकर 1,40,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 2,20,322 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।

बाजार में यह धारणा बनी हुई है कि लगातार बनी महंगाई के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष ब्याज दरों में तीन बार बढ़ोतरी कर सकता है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना और डॉलर की मजबूती का दबाव सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

चांदी भी हुई सस्ती

भारतीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी का भाव 235 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 5 रुपये कम है। इसके साथ ही 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,350 रुपये और 100 ग्राम का भाव 23,500 रुपये हो गया। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये पर पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale