Gold Silver Price Today 26 March 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति की सुगबुगाहट और कूटनीतिक प्रयासों की खबरों ने सर्राफा बाजार की दिशा बदल दी है। गुरुवार, 26 मार्च 2026 को भारतीय बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति वार्ता के संकेतों के बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में तेजी आई है, जिससे घरेलू स्तर पर 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,700 प्रति ग्राम के स्तर को पार कर गया है।
घरेलू बाजार में सोने के ताजा भाव
आज भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,704 प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,480 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,032 प्रति ग्राम दर्ज की गई।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा भाव (1 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट (₹) | 22 कैरट (₹) | 18 कैरट (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 14,704 | 13,480 | 11,032 |
| पटना | 14,694 | 13,470 | 11,022 |
| मुंबई | 14,689 | 13,465 | 11,017 |
| अहमदाबाद | 14,694 | 13,470 | 11,022 |
| पुणे | 14,689 | 13,465 | 11,017 |
| कोलकाता | 14,689 | 13,465 | 11,017 |
| मेरठ | 14,704 | 13,480 | 11,032 |
| लुधियाना | 14,704 | 13,480 | 11,032 |
| लखनऊ | 14,704 | 13,480 | 11,032 |
| जयपुर | 14,704 | 13,480 | 11,032 |
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने ने जबरदस्त रिकवरी दिखाई है और यह ₹1,45,194 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे शिखर पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों के भीतर सोने की कीमतों में करीब ₹15,500 प्रति 10 ग्राम का बड़ा उछाल देखा गया है।
चांदी की कीमतों का हाल
सोने की राह पर चलते हुए चांदी में भी पिछले दो दिनों में ₹20,000 प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है। आज दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में एक किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,50,000 के स्तर पर स्थिर रहा। हालांकि, लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो चांदी फिलहाल अपने उच्चतम स्तर (₹4,20,048) से करीब 44% नीचे ट्रेड कर रही है, जिसे बाजार विशेषज्ञ ‘बेयर फेज़’ (मंदी का दौर) मान रहे हैं। आज घरेलू बाजार में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन पिछले दो दिनों की तेजी ने खरीदारों को सतर्क कर दिया है।
भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के ताज़ा भाव
| शहर | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 किग्रा (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| पटना | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| मुंबई | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| अहमदाबाद | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| पुणे | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| कोलकाता | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| मेरठ | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| लुधियाना | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| लखनऊ | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
| जयपुर | 2,500 | 25,000 | 2,50,000 |
क्यों बदल रहे हैं दाम?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में इस अस्थिरता के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों को प्रभावित किया है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की संभावना ने भी कीमती धातुओं के बाजार को प्रभावित किया है। हालांकि, कूटनीतिक समाधान की बढ़ती उम्मीदों ने फिलहाल कीमतों को सपोर्ट दिया है, जिससे सोने में भारी रिकवरी देखने को मिली है।
