Gold Silver Price Today 17 June 2026: सोने-चांदी में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 17 June 2026: पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी का दौर देखने के बाद बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली।

Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)
Gold and Silver Price Today (Image Credits: Wikimedia Commons)

Gold Silver Price Today 17 June 2026: पिछले कुछ दिनों के दौरान सोने की कीमतों में देखी गई जबरदस्त तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में नरमी का रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस गिरावट की मुख्य वजह पिछले सत्रों में आई भारी तेजी के बाद निवेशकों द्वारा की गई ‘प्रॉफिट बुकिंग’ (मुनाफावसूली) है। इसके साथ ही, अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘यूएस फेडरल रिजर्व’ की आगामी पॉलिसी मीटिंग को लेकर निवेशक काफी सावधानी बरत रहे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ देखा जा सकता है।

आज सोने की कीमत (Gold Rate)

घरेलू सर्राफा बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दामों में आज अच्छी-खासी कमी आई है। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,125 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, जो कल की तुलना में 27 रुपये कम है। इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,250 रुपये बैठता है।

वहीं, आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का रेट 13,865 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जिसमें कल के मुकाबले 25 रुपये की गिरावट हुई है (प्रति 10 ग्राम का भाव 1,38,650 रुपये)। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 21 रुपये की कमी के साथ 11,347 रुपये प्रति ग्राम (प्रति 10 ग्राम 1,13,470 रुपये) दर्ज किया गया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 1 ग्राम)

शहर24K सोना22K सोना18K सोना
लखनऊ₹15,125₹13,865₹11,347
जयपुर₹15,125₹13,865₹11,347
दिल्ली₹15,125₹13,865₹11,347
पटना₹15,115₹13,855₹11,337
मुंबई₹15,110₹13,850₹11,332
अहमदाबाद₹15,115₹13,855₹11,337
पुणे₹15,110₹13,850₹11,332
कोलकाता₹15,110₹13,850₹11,332
मेरठ₹15,125₹13,865₹11,347
लुधियाना₹15,125₹13,865₹11,347

आज चांदी की कीमत (Silver Price)

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। भारत में आज चांदी की कीमत 265 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल से 0.10 रुपये कम है। इस मामूली गिरावट के बाद एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,65,000 रुपये पर आ गया है, जो कल की कीमत से 100 रुपये कम है।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,650₹26,500₹2,65,000

वायदा बाजार (MCX) का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी आज सुबह से ही सुस्ती का माहौल दिखाई दिया। MCX पर सोने का भाव 371 रुपये या 0.24% की गिरावट के साथ 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत भी 54 रुपये या 0.02% की हल्की कमजोरी के साथ 2,50,051 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

वैश्विक बाजार (स्पॉट रेट) और जियोपॉलिटिकल समीकरण

यूएस फेडरल रिजर्व के जून पॉलिसी रेट्स पर आने वाले फैसले से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ अलग हलचल है। फिलहाल स्पॉट गोल्ड करीब 0.5% की बढ़त के साथ 4,350 डॉलर प्रति औंस के आस-पास ट्रेड कर रहा है, जबकि स्पॉट सिल्वर 1% बढ़कर 70 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय बाजार जल्द ही इस ग्लोबल ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजरें अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले ऐतिहासिक शांति समझौते पर टिकी हैं, जिससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चला आ रहा सैन्य टकराव खत्म हो सकता है। इस समझौते के बाद व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण ‘होर्मुज़ जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को फिर से खोला जाना है।

हालांकि, इस शांति प्रयास के बीच मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में कूटनीतिक तनाव अभी भी चरम पर है। इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह लेबनान और गाजा से अपनी रक्षा सेनाओं को वापस नहीं बुलाएगा। इजरायल का कहना है कि भले ही अमेरिका और ईरान डील पर साइन कर लें, लेकिन जब तक लेबनान में उसके सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं होते, वह अपनी कार्रवाई नहीं रोकेगा। दूसरी तरफ, ईरान ने भी सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनान पर हमले जारी रखे, तो यह बहुप्रतीक्षित शांति समझौता खटाई में पड़ सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale