Gold Silver Price Today 11 March 2026: अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार ‘कॉमेक्स’ पर बुधवार को बाजार खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में मामूली नरमी देखी गई। वैश्विक बाजार में मची उथल-पुथल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है।
पिछले कुछ समय से कीमती धातुओं के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक बाजार में जारी हलचल का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है और आज भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश और प्रमुख शहरों में आज सोना और चांदी किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं।
आज सोने के भाव
भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 16,346 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 14,985 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव लगभग 12,263 रुपये प्रति ग्राम है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट सोना आज (₹) | 22 कैरट सोना आज (₹) | 18 कैरट सोना आज (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 16,346 | 14,985 | 12,263 |
| मुंबई | 16,331 | 14,970 | 12,248 |
| कोलकाता | 16,331 | 14,970 | 12,248 |
| बैंगलोर | 16,331 | 14,970 | 12,248 |
| चेन्नई | 16,419 | 15,051 | 12,889 |
| हैदराबाद | 16,331 | 14,970 | 12,248 |
| लखनऊ | 16,346 | 14,985 | 12,263 |
| पटना | 16,336 | 14,975 | 12,253 |
| अहमदाबाद | 16,336 | 14,975 | 12,253 |
| पुणे | 16,331 | 14,970 | 12,248 |
आज चांदी के भाव
चांदी की कीमतों में भी आज मजबूती देखी जा रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में चांदी के भाव स्थिर या मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
- 1 किलोग्राम चांदी: ₹2,90,100
- 1 ग्राम चांदी: ₹290.10
- 100 ग्राम चांदी: ₹29,010
भारत के मुख्य शहरों में चांदी के भाव
| शहर | 10 ग्राम (₹) | 100 ग्राम (₹) | 1 किग्रा (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
| मुंबई | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
| कोलकाता | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
| बैंगलोर | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
| चेन्नई | 3,000 | 30,000 | 3,00,000 |
| हैदराबाद | 3,000 | 30,000 | 3,00,000 |
| लखनऊ | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
| पटना | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
| अहमदाबाद | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
| पुणे | 2,900 | 29,000 | 2,90,000 |
बाजार विशेषज्ञों की राय
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है और कीमतों को ऊपर ले जाने के लिए हर दिन नए कारक सामने आ रहे हैं। सोने और चांदी के बढ़ते दाम निवेशकों के लिए भले ही फायदे का सौदा साबित हो रहे हों, लेकिन आम लोगों और छोटे ज्वेलर्स के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। तेजी से बढ़ते दामों की वजह से कीमती धातुएं धीरे-धीरे आम खरीदारों की पहुंच से बाहर होती नजर आ रही हैं।
हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार में इनमें थोड़ा अंतर हो सकता है। यह आंकड़े 11 मार्च 2026 को अपडेट किए गए थे, इसलिए अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है।
