Aaj Ka Rashifal, 23 January 2026: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल बताती है कि चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा और उसके साथ गुरु का केंद्र योग बनेगा, जिससे कई लोगों को लाभ मिलने की संभावना बनेगी। हालांकि इसी समय शनि और चंद्रमा की युति कुछ जातकों के लिए तनाव और अधिक खर्च का कारण भी बन सकती है। इस ग्रह स्थिति का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा।
मेष (Aries)
आज का दिन करियर को आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापारियों को नई डील मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
वृषभ (Taurus)
आज का दिन परिवार और रिश्तों के लिहाज से काफी सुखद रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। करियर में भी लाभ मिलने के संकेत हैं, हालांकि जोड़ों या हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज जिम्मेदारियां बढ़ी हुई महसूस होंगी। काम के साथ-साथ परिवार को समय देना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। आर्थिक मामले खर्च बढ़ा सकते हैं, लेकिन दिन के अंत में माहौल मनोरंजक रहने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4
कर्क (Cancer)
आज का दिन शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। धर्म, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी बड़े काम में सफलता मिलने के संकेत भी बन रहे हैं। नौकरी और पारिवारिक जीवन दोनों में सकारात्मकता का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। मानसिक दबाव और उलझनें बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर नई चुनौतियाँ सामने आएंगी और खर्च भी बढ़ाने पड़ सकते हैं। परिवार में प्रेम तो रहेगा, लेकिन मन किसी चिंता में उलझा रह सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लिए दिन भाग्यवृद्धि का संकेत देता है। करियर में सम्मान बढ़ सकता है, व्यापार में विस्तार की संभावना है और प्रेम व वैवाहिक जीवन भी संतुलित रहेगा। छात्रों को थोड़ा एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
तुला (Libra)
आज का दिन मानसिक तनाव से भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। नौकरी में स्थितियाँ सामान्य रहेंगी, लेकिन सहकर्मियों से विवाद से बचना बेहतर होगा। शाम का समय थोड़ा राहत लेकर आएगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है और संतान तथा परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। वैवाहिक और प्रेम संबंध भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 6
धनु (Sagittarius)
आज का दिन ज्ञान, सीख और नए अनुभवों के नाम रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और संपत्ति या सरकारी काम में सफलता की संभावना भी बन सकती है। परिवार और विशेषकर मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
आज का दिन साहस और कार्यकुशलता बढ़ाने वाला रहेगा। नए फैसले लाभ दे सकते हैं और अचानक मिलने वाला लाभ मन प्रसन्न कर सकता है। रिश्तों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों को करियर में नई प्रगति देखने को मिलेगी। अधिकारियों और संपर्कों की मदद से काम आगे बढ़ सकता है। कारोबार में लाभ की संभावना है और अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। हालांकि पारिवारिक माहौल में बोलचाल पर संयम जरूरी रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
मीन (Pisces)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। शत्रुता या विरोध की स्थिति बन सकती है इसलिए सावधानी जरूरी है। फिर भी शिक्षा, चिकित्सा या रसायन से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार और संतानों के साथ समय अच्छा गुजरेगा और यात्रा का योग भी बन सकता है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8
