Bank Holiday January 2026: जनवरी के इस नए हफ्ते में बैंकिंग कामकाज निपटाने वालों के लिए अच्छी खबर है। 5 जनवरी से शुरू होने वाले पूरे सप्ताह में देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इस हफ्ते त्योहारों या किसी क्षेत्रीय उत्सव की वजह से कोई भी अतिरिक्त छुट्टी नहीं है, इसलिए आप सोमवार से शुक्रवार तक बेझिझक अपने बैंक जा सकते हैं। इस दौरान केवल शनिवार (10 जनवरी) और रविवार (11 जनवरी) को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
अगली बैंक छुट्टी कब है
अगली बैंक छुट्टी 12 जनवरी 2026 को है। इस दिन स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण केवल पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।
जनवरी 2026 में बैंक छुट्टियां
जनवरी महीने में कुल 16 बैंक छुट्टियां हैं, जिनमें से 4 पहले ही बीत चुकी हैं। बाकी की प्रमुख छुट्टियों की सूची इस प्रकार है:
- 1 जनवरी – नए साल / गान-नगाई के कारण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में बैंक बंद
- 2 जनवरी – नए साल समारोह / मन्नम जयंती के कारण मिजोरम और केरल में छुट्टी
- 3 जनवरी – हज़रत अली जयंती के कारण उत्तर प्रदेश में बैंक बंद
- 12 जनवरी – स्वामी विवेकानंद जयंती, पश्चिम बंगाल
- 14 जनवरी – मकर संक्रांति / माघ बिहू, गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम
- 15 जनवरी – पोंगल / मकर संक्रांति, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और सिक्किम
- 16 जनवरी – थिरुवल्लुवर दिवस, तमिलनाडु
- 17 जनवरी – उझावर थिरुनाल, तमिलनाडु
- 23 जनवरी – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा
- 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस, पूरे भारत में बैंक बंद
इसके अलावा जनवरी में बाकी 6 छुट्टियां वीकेंड पर पड़ती हैं:
- रविवार: 4, 11, 18, 25 जनवरी
- शनिवार: 10, 24 जनवरी
लॉन्ग वीकेंड का मौका
24 जनवरी (शनिवार), 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (सोमवार) लगातार तीन छुट्टियों का अवसर है। यह ट्रिप या परिवार के साथ बाहर जाने का सबसे अच्छा मौका है।
ध्यान दें कि बैंक बंद रहने के दौरान UPI, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इसलिए पैसे या लेन-देन के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।
