दिल्ली के होटल से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह गिरफ्तार, 1500 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह पर शिकंजा कसा है। उन्हें दिल्ली के एक बड़े होटल (शांगरीला होटल) से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया।

Former Congress MLA Dharam Singh Arrested from Delhi Hotel
Former Congress MLA Dharam Singh Arrested from Delhi Hotel

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह पर शिकंजा कसा है। उन्हें दिल्ली के एक बड़े होटल (शांगरीला होटल) से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया।

धर्म सिंह पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने गुरुग्राम में घर देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये लिए, लेकिन न तो उन्हें घर दिए और न ही उनके पैसे वापस किए। कई शिकायतों के बाद ईडी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला दीन दयाल आवास योजना के तहत हुए 1500 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले से जुड़ा है।

धर्म सिंह को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। वे पानीपत के समालखा इलाके से दो बार विधायक रह चुके हैं। ईडी अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और धर्म सिंह से पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale